चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट पर वैष्णव समाज के लोगों ने SP के नाम सौंपा ज्ञापन, पालछा गांव में कुछ लोगों पर कब्जा करने का लगाया आरोप
चित्तौड़गढ़ के विजयपुर थाना क्षेत्र के गांव पालछा में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन पालछा में स्थित चारभुजा मंदिर व मकान व कृषि भूमि पर तोड़फोड़ कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए वैष्णव समाज ने आज कलेक्ट्रेट पर आकर बड़ी संख्या में जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के नाम पर ज्ञापन सोपा गया है। जिसमें कार्रवाई की मांग की गई है।