नवाबगंज: बाराबंकी के दाउदपुर में साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल जली, बिजली विभाग की लापरवाही से किसान का परिवार संकट में
बाराबंकी जिले के दाउदपुर गांव में किसान बलराम यादव की साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल शुक्रवार करीब11 बजे जलकर राख हो गई। यह घटना सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिससे किसान परिवार पर आजीविका का संकट गहरा गया है। आग लगने का कारण कथित तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।