पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में मक्का सुखाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग घायल, GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | May 16, 2026
पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनचक्का गांव में बीती रात मक्का सुखाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गया जहाँ मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है. घटना में कई लोगों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं.सभी घायलों का इलाज GMCH में किया जा रहा है.