अरवल: अरवल में महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाई सक्रिय भागीदारी
Arwal, Arwal | May 4, 2025 अरवल जिले में जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में चल रहे "महिला संवाद" कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अब तक 165 ग्राम संगठनों में आयोजित कार्यक्रमों में 51,408 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सोलर लाइट, सिंचाई और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया।