दरभंगा: CMR की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक , 10 जुलाई तक लंबित CMR आपूर्ति के दिए निर्देश
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में (सीएमआर) की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों एवं राइस मिलों द्वारा सीएमआर आपूर्ति की वर्तमान स्थिति,लंबित मामलों तथा प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इन सभी बातों की जानकारी बुधवार को दोपहर 3.30 बजे दी गई ।