चंदौसी: गांव बरर्ई में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग में जल भराव को लेकर किया प्रदर्शन
चंदौसी विकासखंड बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत बर्रई में सड़क निर्माण और सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार शाम 5:30 बजे प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल से गांव का मुख्य रास्ता बदहाल है। जलभराव, कीचड़ और गंदगी के कारण करीब 100 परिवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह मार्ग तीन गांवों को जोड़ता है।