सावर: सावर थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक का जखीरा किया बरामद, बोरेलो पकड़ी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sawar, Ajmer | Jun 3, 2026 सावर थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।थानाधिकारी राधेश्याम चौधरी ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी दी।पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री,जिसमें जिलेटिन की छड़ें,इलेक्ट्रिक वायर,सेफ्टी फ्यूज वायर और डेटोनेटर शामिल है जिसको ले जा रहे एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।