चूरू: नेठवा में खेजड़ी से गिरकर किसान गंभीर रूप से घायल
Churu, Churu | Jun 27, 2026 चूरू के नेठवा गांव में शनिवार दोपहर खेत में खेजड़ी काटते समय 63 वर्षीय किसान शंकरलाल पेड़ से गिरकर गंभीर घायल हो गए। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई और एक पैर फ्रैक्चर हो गया। बेटे ताराचंद ने बताया कि संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिरे। परिजन तुरंत निजी वाहन से डीबी अस्पताल ले गए।