पत्थलगांव: भैंसामुड़ा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदागढ़ के भैंसामुड़ा में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान श्रवण कुमार पैंकरा (48 वर्ष), पिता स्वर्गीय फूलचंद पैंकरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का विवाह वर्ष 2003 में हुआ था और वह घरजमाई के रूप में उसी गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि