महसी: योग दिवस पर शिवपुर ब्लाक मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, बताए गए फायदे
शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों, थाना परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह करीब सात बजे से सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योग शिक्षक रवि शंकर शुक्ला ने प्रतिभागियों को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व की जानकारी दी।।