बरेली: चोर ने निगला चांदी का ब्रेसलेट, पुलिस हुई हैरान, कड़ी मशक्कत के बाद अस्पताल में कराई गई बरामदगी
बरेली के बारादरी क्षेत्र में एक चोर ने पकड़ से बचने के लिए 42 ग्राम का चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया। पुलिस ने अस्पताल में एक्स-रे कराया, जहां ब्रेसलेट पेट में मिला। डॉक्टरों ने दवा देकर चोर को शौच करवाकर पेट साफ कराया, जिसके बाद ब्रेसलेट बरामद हो सका।