बीसलपुर: तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
स्थानीय प्रगतिशील बार एसोसिएशन तहसील बीसलपुर के अधिवक्ताओं ने प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को सौंपते हुए रजिस्ट्री को पूर्णरुप से ऑनलाइन करने, फ्रेंचाइजी मॉडल लागू करने तथा अधिवक्ताओं व कातिबों के पारंपरिक रोजगार को समाप्त किए जाने के विरोध में ज्ञापन दिया।