हनुमानगढ़: सदर पुलिस ने युवक के पास से 2 किलो 936 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस की ओर से एक युवक के पास से 2 किलो 936 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में जांच कर रही महिला थाना पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।