गुना नगर: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 200 यात्री काशी विश्वनाथ और अयोध्या की यात्रा पर गुना स्टेशन से रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 4 जून को गुना रेलवे स्टेशन से जिले के 200 यात्री काशी विश्वनाथ और अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अधिकारी कर्मचारी और भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान एक वृद्ध महिला यात्री को भाजपा जिला अध्यक्ष ने हाथों से उठकर ट्रेन में बैठाया। नगर पालिका अध्यक्ष सहित अधिकारी और भाजपाजन मौजूद रहे।