खंडवा नगर: बीड़-इटारसी के यात्रियों के लिए खुशखबरी: नई पैसेंजर ट्रेन को मिली मंजूरी, रेल मंत्रालय ने भेजा स्वीकृति पत्र
लंबे समय से की जा रही मांग के बाद, रेल मंत्रालय ने बीड़ (खंडवा) से इटारसी जंक्शन के बीच नई पैसेंजर ट्रेन शुरू करने को हरी झंडी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और नर्मदापुरम सांसद दर्शन चौधरी को इस संबंध में औपचारिक स्वीकृति पत्र भेज दिया है।