दरभा: कोलेंग के पास पलटा लकड़ी के गोलों से भरा ट्रक, 2 व्यक्ति घायल, एक की स्थिति गंभीर
Darbha, Bastar | May 26, 2026 कोलेंग से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर एक गोला गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार 2 लोग घायल हो गए , जिसमें से 1 व्यक्ति स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है , वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर कर दिया गया है।