चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में श्रमिक की मौत का मामला, 30 घंटे से मोर्चरी में पड़ा मजदूर का शव, मुआवजा और कार्रवाई की मांग
Churu, Churu | Jul 8, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल परिसर में करंट लगने से 25 वर्षीय मजदूर ओमप्रकाश की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हादसे के करीब 30 घंटे बाद तक शव अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा है और परिजन व समाज के लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। नागौर जिले के डाब गांव निवासी मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और समाज के लोगों के साथ अस्पताल परिसर में प्रदर्शन शुरू