जैतपुर: लालपुर सरफा पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो गायों की मौत
बुढार थाना क्षेत्र के लालपुर सरफा पुल के पास तेज रफ्तार बाइक ने दो गायों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गायों की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस सोमवार सुबह 7 बजे से मामले की जांच कर रही है।