गुमला: खरका पुल के नीचे बाइक गिरने से 2 युवकों की मौत, 1 जख्मी; बड़काडिह से खरका डेल्ली मार्केट जा रहे थे मछली लेने
Gumla, Gumla | Jul 28, 2026 गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र के घाघरा गुमला सीमांत सड़क के बाकी नदी पुल के समीप एक बाइक मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे जा गिरा। जिसमें घटना में दो लोगों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है।स्थानीय खरका निवासी प्रकाश तिवारी ने बताया की एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आ रहे थे बाइक काफी तेज रफ्तार था।