बैरगनियां: बैरगनिया किसानों के लिए फायदे का सौदा बनी बाजरे की खेती!रामबालक राय बोले कम लागत, बेहतर पैदावार और अच्छा मुनाफा
सीतामढ़ी: बदलते मौसम और बढ़ती खेती लागत के बीच अब किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ मोटे अनाज की खेती की ओर भी रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में किसान रामबालक राय बाजरे की खेती कर एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। रामबालक राय बताते हैं कि उन्होंने बाजरे की खेती इसलिए चुन्नी क्योंकि इसमें ज्यादा मुनाफा है।