उधवा: उ. म. वि. पियारपुर में यात्री शेड, शीतल पेयजल और साइकिल स्टैंड का हुआ उद्घाटन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय पियारपुर प्रांगण में 15वें वित्त आयोग की राशि से यात्रियों के बैठने के लिए शेड,शीतल पेयजल की व्यवस्था एवं छात्रों के लिए साइकिल स्टैंड का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू,थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,झामुमो जिला संगठन सह सचिव काजू मल्लिक, मुखिया आजाद शेख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।