बरेली: बारादरी थाना सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, युवक हुआ घायल,इलाज के दौरान मौत
बारादरी थाना क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर,कार सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक को जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।