कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं सह प्रभारी श्रीमती संजना जाटव का सोमवार को लगभग 2 बजे भिंड में प्रथम आगमन हुआ।इस दौरान गोहद विधायक केशव देसाई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान विधायक ने कहा। कि यह आगमन संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करने वाला है।