लाडपुरा: रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में 25 रुपए के लेन-देन को लेकर अधेड़ की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Ladpura, Kota | Jun 6, 2024 रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर4 के बाहर 25 रुपये की मामूली लेनदेन को लेकर अधेड़ की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। थाना सीआई राजेश पाठक ने बताया कि 29 मई रात्रि को रमजान व उसका पुत्र पप्पू लोधी की दुकान पर चाय पी रहे थे।इस दौरान 25 रुपये की लेनदेन में पप्पू लोदी ने रमजान के सिर पर लकड़ी से वार किया था।