बसंतपुर: कोसी नदी में बाढ़ की शुरुआत, अभियंता अलर्ट, तैयारी पूरी, इस साल 23 मई को अधिकतम 64,050 क्यूसेक पानी आया था
कोसी नदी में सोमवार यानी पहली जून से बाढ़ अवधि की शुरुआत हो गया है . जिसको लेकर विभागीय स्तर पर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है. हरेक वर्ष की तरह इस साल भी बाढ़ अवधि में सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए अलग अलग चार स्थलों पर वायरलेस सेट लगाया गया है जो बाढ़ के दौरान संबंधित क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की सूचना मुख्यालय तक बेतार के माध्यम से पहुंचाएगी