झांसी: झांसी मंडल के निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर चला विशेष टिकट चेकिंग अभियान, रेलवे को हुआ ₹35,600 का राजस्व प्राप्त
Jhansi, Jhansi | Aug 22, 2025 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व तथा सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फ्रेट पवन कुमार के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 112 प्रकरण पकड़े गए तथा यात्रियों से 35,600/- का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ।