झांसी: पुलिया नंबर 9 के पास मानिकपुर-झांसी रेल लाइन पर बुजुर्ग ने ट्रेन से आत्महत्या की, पुलिस ने शव पोस्मार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Aug 22, 2025 झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर 9 के पास मानिकपुर-झांसी रेल लाइन पर बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले वह 30 मिनट तक ट्रेन आने का इंतजार करता रहा। जैसे ही ट्रेन आई तो अपना सिर पटरी पर रख दिया। यहां घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।