दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम बिगरई निवासी विकास पुत्र कुशल पाल सिंह बीती 21 अप्रैल को घर से निकाला था उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चलता। वही 23 अप्रैल की शाम ग्राम कंजाहार के पास संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया है।