बांका: 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के तहत समाहरणालय में जनसुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Banka, Banka | Mar 30, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह 11 बजे जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।