शाजापुर: कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिलेवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएँ, कहा- अपने कर्त्तव्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाएँ
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिलेवासियों को 76वे #गणतंत्र_दिवस की शुभकामनाएँ दीं हैं। कलेक्टर सुश्री बाफना ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सभी अपने कर्त्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से पालन करें और भारत को नई उपलब्धियों पर आगे लेकर जाएं।