गोपालगंज: बंजारी नया टोला में ठेकेदार के घर अज्ञात चोरों ने की भीषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना क्षेत्र के बंजारी नया टोला में चोरों ने ठेकेदार के घर से पांच लाख रुपये नकदी व करीब सात लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवरों की चोरी कर ली। चोरी मध्यप्रदेश में रहकर ठेकेदारी करने वाले के घर में की गई है। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम व नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।