विदिशा नगर: राजीव इंदिरा उद्यान में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
गुरुवार सुबह 10 बजे राजीव इंदिरा उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रदांजली अर्पित की, वक्ताओं ने प्रधानमंत्री रहते राजीव द्वारा देश के विकास के लिए किए कार्यों के बारे में भी अवगत कराया