मिर्ज़ापुर: 251 ग्राम हेरोइन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹50 लाख, पुलिस लाइन में हुआ खुलासा
विंध्याचल पुलिस,एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। 50 लाख के रोइन के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का पुलिस लाइन सभागार में सीओ सिटी विवेक जावला ने खुलासा किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर विंध्याचल व आस पास के गांव में बेचते हैं। इससे अच्छी कमाई होती है। बरामद बाईक सीज किया।