भदेसर क्षेत्र के भूतिया खुर्द गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडरपास में भरे पानी ने ग्रामीणों की राहें रोक दी हैं। गांव की आबादी और खेत दोनों ओर बंटी होने से किसान हर दिन इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन पुलिया में लगभग पांच फीट पानी भरा रहने से पशुधन तक प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण ओंकारलाल जाट, लक्ष्मण जाट, मदनलाल जाट, शंकरलाल जाट और सरपंच सोसर जाट ने रविवा