अमानगंज: पेंशन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: कमिश्नर
कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने निर्देश दिए हैं कि सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अविवादित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निपटारा किया जाए तथा आवश्यकता अनुसार विशेष शिविर आयोजित कर लंबित मामलों का समाधान किया जाए।