बहोरीबंद: मौसम बदलते ही वायरल का अटैक, सीएचसी बहोरीबंद में मरीजों की भीड़
मौसम में बदलाव और बढ़ती उमस का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना 100 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, सर्दी-खांसी, आंखों के संक्रमण और अन्य वायरल बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।