अररिया: बिहार दिवस पर हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया डीएम सहित अन्य पदाधिकारियों ने
Araria, Araria | Mar 22, 2025 बिहार दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल अररिया के परिसर में विभिन्न विभागों से संबंधित विकासात्मक प्रदर्शनी का जिला पदाधिकारी श्री अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी, विधायक श्री अचमित ऋषिदेव सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर उद्घाटन किया गया।