अररिया: पूर्णिया और आरा के तनिष्क शोरूम में हुई लूट कांड का आरोपी चुनमुन झा पुलिस के एनकाउंटर में ढेर हुआ
Araria, Araria | Mar 22, 2025 अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। एनकाउंटर में पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का आरोपी और कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं। उसे घायल अवस्था में अररिया सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।