अररिया: हरियाली मार्केट के निकट घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Araria, Araria | Mar 21, 2025 अररिया शहर के वार्ड संख्या 23 हरियाली मार्केट के निकट एक युवक ने घरेलू विवाद में शुक्रवार को अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक विकास गुप्ता बस स्टैंड रोड स्थित महावीर नगर में शादी विवाह के लिए गाड़ी सजाने का कार्य करता था। बताया गया वह नशे का आदि था।