रफीगंज: ताजिया जुलूस के कारण रफीगंज शहर में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
रफीगंज शहर में मोहर्रम के अवसर पर रविवार को निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर बिजली विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से कई क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया है। शनिवार रात 8 बजे कनिय विद्युत अभियंता (शहरी) मारुति नंदन ने बताया कि टाउन-2 क्षेत्र संध्या 5 बजे से रात 11 बजे तक तथा टाऊन 1 में रात 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।