गोरखपुर: विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त द्वारा कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर वादी का अवैध दाखिला मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कराने के नाम पर दो लाख 70 हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी किया गया था, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रवि मोहन श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर भेजा जेल,उक्त मामले की जानकारी पुलिस मीडिया सेल गोरखपुर द्वारा बुधवार सांय 5 बजे प्राप्त हुई है।