गोरखपुर: गैंगस्टर के वांछित अभियुक्त की ₹5 करोड़ की संपत्ति को कैंट पुलिस ने राजस्व टीम की देखरेख में किया ज़ब्त
राधेश्याम सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्नीचर व बेड बनाने का ठेका दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों को ठगने का काम करता था,कैंट पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 626/2023 UP गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त राधेश्याम सिंह की लगभग 5 करोड़ की संपत्ति नायाब तहसीलदार की देखरेख में जब्त किया,उक्त की जानकारी गोरखपुर पुलिस मीडिया सेल से बुधवार दोपहर 1 बजे प्राप्त हुई