गोरखपुर: सदर सांसद ने गोरखपुर एयरपोर्ट को 24 घंटे सेवा देने के लिए रक्षा मंत्री से की मुलाकात
पूर्वांचल के सबसे महत्वपूर्ण हवाई केंद्र गोरखपुर एयरपोर्ट के संचालन को 24 घण्टे करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए,गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात,वर्तमान में यह एयरपोर्ट रात 9 बजे तक ही संचालित होता हैं।उक्त मामले की जानकारी सदर सांसद पीआरओ गोरखपुर के द्वारा बुधवार 2:00 बजे प्राप्त हुई हैं।