कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
दरअसल, पिछले कई दिनों से दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। साहू ने रेखा आर्य की 210 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति को लेकर सवाल उठाए हैं तो वहीं बरेली में 30 एकड़ में बना रेखा आर्या और पप्पू गिरधारी का फार्म हाउस भी चर्चा में जिसकी बाजार कीमत 100 करोड़ से ऊपर आंकी जा रही है, तो वहीं रेखा आर्य ने उन पर उत्पीड़न और अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस साहू की तलाश कर रही है मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि जांच एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से पड़ताल करेंगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी। विवाद में लगे आरोपों के बीच अब जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस पूरे विवाद में आगे क्या कार्रवाई होती है।
#RekhaArya #PushkarSinghDhami #GiridhariLalSahu #UttarakhandNews #DhamiStatement #BreakingNews #PoliticalControversy #रेखाआर्य #पुष्करसिंहधामी #गिरधारीलालसाहू #उत्तराखंडन्यूज #धामीकाबयान #सियासीघमासान #जांच #बड़ीखबर #ताजा_खबर #CitySpecialNews