बक्सर: तेज रफ्तार ट्रक ने पडरी मोड़ के पास एक मजदूर को टक्कर मारी, मौत, चालक फरार
Buxar, Buxar | May 6, 2026 बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में मंगलवार को रात्रि लगभग 7 बजे एनएच-922 पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। इस दुर्घटना में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। इसकी पुष्टि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने की। हादसे में पड़री गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष शहर में मजदूरी कर शाम को साइकिल से घर लौट रहा था।