शनिवार को मिली जानकारी अनुसार डोला खरियाना निवासी नरेश कुमार को हिमाचल प्रदेश संत रविदास वेलफेयर बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि वे समाज के उत्थान और दलित वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।