लक्ष्मीपुर: काला में नमस्ते योजना की समीक्षा बैठक में स्वच्छता कर्मियों का ऑन-स्पॉट पंजीकरण किया गया
लक्ष्मीपुर प्रखंड की काला पंचायत में शनिवार को नमस्ते योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला समन्वयक राकेश कुमार ने सभी स्वच्छता कर्मियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए मौके पर ही 'नमस्ते ऐप' के माध्यम से उनका पंजीकरण कराया। उक्त जानकारी संबंधित पदाधिकारी 7 बजे दी। बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए।