हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की कानपुर में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
शनिवार रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। नरायनपुर गांव निवासी अर्जुन 32 वर्ष पुत्र सिद्धगोपाल शनिवार रात कस्बे से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। गल्ला मंडी के सामने पहुंचे ही थे कि सामने