गढ़ीमलहरा थाना पुलिस के द्वारा सेफ क्लिक अभियान क़े अंतर्गत गरेला में लोगों से आज 30 जून शाम 5:00 बजे जनसंवाद किया गया। जहां साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए,थाना प्रभारी ने उन्हें बताया कि किसी भी अनजान लिंक़ पर क्लिक न करें और किसी से भी अपनी जानकारी साझा ना करें।