बड़वानी: शहर के चांदशाह मोहल्ला में जल संगोष्ठी का आयोजन, स्वयं सहायता समूह ने जल संरक्षण के लिए किया जागरूक
बड़वानी शहर के चाँदशाह मोहल्ला बड़वानी में जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिमसें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जल बचाने एवं उसके उचित उपयोग पर चर्चा की गई साथ ही वर्षा जल संचय, जल बचने एवं उसके समुचित उपयोग की शपथ ली गई। बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके निमित्त आमजनों को जागरूक किया जा रहा है।